ढोलबज्जा: सोमवार को दुबई से आए एक युवक कदवा प्रतापनगर पहुंचने की बात बताई जा रही है. युवक का अभी तक स्वास्थ्य जांच नहीं हो पाया है. ज्ञात हो कि दुबई से आए युवक मूल रूप से नवगछिया के मदत्तपुर गांव का रहने वाला है. ग्रामीणों ने बताया कि- जब युवक दुबई से आए तो पहले अपने गांव मदत्तपुर पहुंचे.
Total Downloads: 105
जहां ग्रामीणों ने पहले उसके स्वास्थ्य जांच के लिए गांव से निकाल भेजा तो वह अपने ससुराल प्रतापनगर कदवा निवासी नित्यानंद सिंह के यहां पहुंच गया है.जब इसकी भनक कदवा के ग्रामीणों को लगी तो इसकी सूचना पंचायत के मुखिया व कदवा थाना को देकर अब वहां से भी लोग हेल्थ चेकअप के लिए भगा रहे हैं. लेकिन, युवक सोमवार से हीं ससुराल में छिपकर रह रहे हैं.

गांव के लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने के भय से डरे-सहमे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि- बाहर से आए युवक के साथ-साथ अब जिस ससुराल परिवार में रहे उन सभी व्यक्तियों का भी स्वास्थ्य जांच हो. मुखिया अशोक सिंह व थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- युवक को अलग जगह शिफ्ट कर रखा गया है. बुधवार को उसके शरीर का हेल्थ स्क्रेनिंग कराई जाएगी.

