नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर लगातार लोगों की जांच बृहत पैमाने पर की जा रही है. मंगलवार को अस्पताल में 150 से अधिक अधिक लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई. वैसे लोग जो दूसरे राज्य से आए हैं उसकी जांच की जा रही है. अनुमंडल अस्पताल से तो चलंत टीम भी लगातार लोगो के घरों पर जाकर उसकी जांच कर ही. मंगलवार को राघोपुर में गुजरात से आए मजदूरों को जांच के लिए भागलपुर भेजा गया. वहीं नवगछियाके भी लोगो की सूचना पर विभिन्न राज्यों से आए मजदूर की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम के द्वारा अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां उन लोंगो का जांच भी किया गया.

थर्मल स्केनर चार दिनों से है खराब, जिला प्रशासन बेखबर

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में चार दिनों से कोरोना वायरस की प्रारंभिक जांच करने वाला थर्मल स्केनर खराब है. थर्मल स्केनर के खराब हो जाने से अनुमंडल अस्पताल में डाक्टरों को काफी दिक्कत हो रही है. मालूम हो कि नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्रतिदिन 150 के आसपास कोरोना मरीज का जांच अनुमंडल अस्पताल किया जाता है. मगर पिछले चार दिनों थर्मल स्केनर का खराब होने से मरीजों का जांच सही ढंग से अनुमंडलीय अस्पताल में नहीं हो पा रहा है. अभी जांच के नाम पर मरीज का नाम, पता के साथ मोबाइल नंबर लिख कर और मोहड़ देकर छोड़ दिया जा रहा है. जिससे अस्पताल आने वाले मरीज भी इस जांच से ओ संतोष है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को लिखा गया है. जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा.

राजेन्द्र कॉलोनी व उच्च विद्यालय में लगी सब्जी दुकानें

नवगछिया अनुमंडल प्रशासन के निर्देश के बाद मंगलवार को नवगछिया स्टेशन रोड में लगने वाली सब्जी दुकान नवगछिया के राजेंद्र कालोनी एवं उच्च विद्यालय नवगछिया में शिफ्ट हो गया है. दोनो स्थान पर सब्जी दुकान खुलने के बाद लोगो ने वही से सब्जी दुकानों पर खरीददारी की. मालूम हो की प्रशासन स्तर से सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर इन दोनों स्थानों पर सब्जी हाट को लगाने का निर्णय लिया गया था. लेकिन पहले दिन उक्त स्थल पर पर्याप्त जगह होने के बावजूद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते दिखे. इधर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लोगो से कहा कि सब्जी सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक उक्त दोनों स्थानों पर बिकेगी. इस लिए लोग अपने को भीड़ से अलग रख सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सब्जी खरीदे

नवगछिया में लोकडॉन नहीं हो रहा है पालन, बाजार में लगा जाती है भीड़

नवगछिया कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा लगाए गए लोकडॉन का पालन नहीं हो रहा है. सुबह के समय शहर में लोगो की भीड़ जमा हो जा रही है. मंगलवार को नवगछिया शहर के मेन रोड में लोकडॉन के बावजूद भी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. हालांकि अधिकांश लोग खरीददारी करने के लिए आए थे. लेकिन मेन रोड में ठेले पर सब्जी विक्रेताओं के द्वारा सब्जी बेचे जाने को लेकर लग रही थी. 20 से 25 की संख्या में सब्जी विक्रेता सब्जी की दुकान लगाए हुए थे जिसके कारण भीड़ लग हुई थी. इसके अलावे शहर में किराना दुकान तीन घंटे सुबह सात बजे से दस बजे तक खुलने के कारण भी लोगों की भीड़ जमा हो जा रही है. जिसको लेकर नवगछिया बाजार में जाम की समस्या तक उत्पन्न हो जाती है. हालांकि 10:00 बजे के बाद नवगछिया में सन्नाटा छा जाता है. लेकिन शाम होते-होते फिर नवगछिया बाजार के लोग रोड पर नजर आने लगते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह प्रशासन नहीं रहने के कारण बहुत से दुकानदारों के द्वारा अपनी दुकान खोलने से इस तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है. लोगो ने शहर में लोकडॉन का पालन हो और लोगों की भीड़ नहीं लगे इस पर प्रशासन को पहल करने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *