शहर में लॉकडाउन का उल्लंघन लोग कर रहे हैं। लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी सड़कों पर भीड़ लगी रही। इससे मेन रोड में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके अलावा बाजार में कपड़े, सजावट, चाय-पान व नाश्ते की दुकानें खुली रहीं। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं। आम दिनों की तरह भीड़ में शामिल लोग आराम से खरीदारी करते दिखे।

ऐसे में सवाल उठता है कि हम कोरोना वायरस से जंग कैसे जीतेंगे। भीड़ को कम करने के लिए प्रशासन ने राजेंद्र कॉलोनी और हाईस्कूल मैदान में सब्जी मंडी लगाने का निर्देश दिया है। लेकिन कुछ सब्जी व फल विक्रेता मेन रोड में ठेले पर ही दुकानें सजा रहे हैं। शहर बुद्धिजीवियों व सामाजिक संगठनों ने कहा कि प्रशासन को इसके लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानें खोलने के कारण इस तरह की समस्या बाजार में उत्पन्न हो जाती है। एेसे दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि शहर में अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की लोगों से लगातार अपील की जा रही है। इसके बावजूद भी अगर सड़क पर भीड़ जमा हो रही है और अनावश्यक दुकानें खुल रही हैं तो ऐसे लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

खरीक में शाम ढलते ही उड़ रही लॉकडाउन की धज्जियां

खरीक| पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद भी प्रखंड में लाॅकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। शाम ढलते ही बाजार में भीड़ उमड़ जाती है। बुधवार को छोटी काली मंदिर परिसर स्थित हटिया पट्टी में खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े। ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका है। लोगों ने प्रशासन से सब्जी हाट को तत्काल खरीक हाईस्कूल के मैदान में शिफ्ट कराने की मांग की है। दूसरी ओर एक ही बाइक पर तीन-तीन युवक सवार होकर बिना काम के घूमते नजर आए। इन पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम दिख रही है। इसके अलावा गांव की चाय दुकानों पर भी हमेशा लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।

 

दुकानें खोलने के कारण इस तरह की समस्या बाजार में उत्पन्न हो जाती है। एेसे दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि शहर में अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की लोगों से लगातार अपील की जा रही है। इसके बावजूद भी अगर सड़क पर भीड़ जमा हो रही है और अनावश्यक दुकानें खुल रही हैं तो ऐसे लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *