देश में लाॅकडाउन के दाैरान अाैर उससे कुछ समय पहले भागलपुर जिले के अलग-अलग प्रखंडाें में विदेश व दूसरे राज्य व जिलाें से अाए लाेगाें की लगातार पहचान की जा रही है। अब तक जिलेभर में 4882 लाेगाें की पहचान की गई है। इनमें सबसे ज्यादा पीरपैंती, सुल्तानगंज, शाहकुंड अाैर कहलगांव में लाेग अाए हैं। पीरपैंती में 702, कहलगांव 420, शाहकुंड 498 अाैर सुल्तानगंज में 528 लाेग अाए हैं। येलाेग इंग्लैंड, सउदी अरब, नेपाल के अलावा देश के अलग-अलग राज्याें से भी अाए हैं। इनमें काेलकाता, हरियाणा, दिल्ली व महाराष्ट्र से ज्यादा लाेग अाए हैं।
सऊदी अरब अाैर नेपाल से ज्यादातर नाथनगर के इलाके में अाए हैं। जबकि दूसरे जिलाें पूर्णिया, सहरसा, बांका अाैर पटना से भी लाेग अाए हैं। इनमें से कई दूसरी जगहाें पर मेहनत-मजदूरी करते थे। ये लाेग अपने घराें में रह रहे हैं। इसकी पहचान जिला प्रशासन ने की है। इसकी रिपाेर्ट संबंधित बीडीअाे व अफसराें ने दी है। उनके घराें पर हाेम क्वारेंटाइन में रहने के लिए नाेटिस भी जारी किया गया है। बीडीअाे, एसीएमअाे अाैर संबंधित पदाधिकारी उनलाेगाें की निगरानी भी कर रहे हैं।

किस प्रखंड में कितने लाेग बाहर से अाए, जानिए
नवगछिया व कहलगांव नगर पंचायत 39, खरीक 221, नारायणपुर 130, बिहपुर 244, गाेपालपुर 272, इस्माइलपुर 73, सबाैर 264, नाथनगर 188, शाहकुंड 498, गाेराडीह 181, नवगछिया 338, रंगरा चाैक 28, कहलगांव 420, पीरपैंती 702, सन्हाैला 405, सुल्तानगंज 528, जगदीशपुर 209, नगर निगम 101, सुल्तानगंज नप 41,
इतने लोगों को हाेम क्वारेंटाइन में रखना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनाैती
हालांकि इतने लाेगाें काे हाेम क्वारेंटाइन रखना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनाैती है। उनलाेगाें के लिए पंचायत में क्वारेंटाइन सेंटर भी बनाया गया है। जिलेभर 242 पंचायताें में क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। लेकिन ज्यादातर लाेग अपने घराें में हैं। बाहर से अब भी किसी न किसी माध्यम से लाेगाें का अाना जारी है। इसके लिए पाेर्टल पर राेज डाटा अपलाेड किया जा रहा है। साथ ही डीएम वीडियाे कांफ्रेंसिंग अाैर बैठक कर इसकाे लेकर अावश्यक निर्देश भी जारी कर रहे हैं। मंगलवार काे भी वीडियाे कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम ने निर्देश दिया कि बाहर से अाए लाेगाें काे 14 दिनाें तक हाेम क्वारेंटाइन में रखना है।


