भागलपुर : सड़क पर बेवजह चक्कर काटने वालों के साथ पुलिस बुधवार को सख्ती से पेश आई। सभी के चालान काटे गए और उठक-बैठक कराया गया। तिलकामांझी चौक, कचहरी चौक, घूरनपीर बाबा मजार चौक, डिक्शन मोड़ व स्टेशन चौक पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान बिना किसी वजह घर से बाहर घूमने निकलने बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

भागलपुर : दिल्ली में तब्लीगी जमात के लोगों में कोरोना के सबसे ज्यादा संक्रमित मिलने के बाद पूरे देश में हड़कंप की स्थिति है। शहर की चर्चाएं गांव में भी आम हो गई है।

भागलपुर पुलिस को जमात से जुड़े सौ से ज्यादा नाम, पते और फोन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से 35 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। उन्हें जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जिन लोगों की जांच की जा रही है, उन्हें फिलहाल क्वारंटाइन रहने की सलाह दी जा रही है। गांव में बाहर से जो भी लोग धार्मिक स्थलों के पास आ रहे हैं। उनको लेकर ग्रामीणों की बीच तरह तरह की अफवाहें उड़ रही है। वे लोग तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को देते हैं।

जमात में शामिल 35 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, चिकित्सकों ने दी क्वारंटाइन रहने की सलाह

तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के नामों की सूची मिली है। उनके सत्यापन के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। जिनके बारे में भी जानकारी मिलती है, उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया जाता है। डॉक्टर जैसा कहते हैं, उसी अनुरूप कार्रवाई होती है। अन्य लोगों के बारे में पता किया जा रहा है।

आशीष भारती, एसएसपी भागलपुर

input: Jagran

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *