नवगछिया – बुधवार को तेज आंधी पानी में नवगछिया के सकुचा रामनगर बिंद टोली स्थित पीपा का संपर्क भंग हो गया है. एकाएक संपर्क भंग हो जाने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है. अधिकांश किसान पशु चारे के लिए कोसी पार पर ही निर्भर है तो दूसरी तरफ कई ऐसे भी किसान हैं जो दिन भर अपने खेतों में बने भाषा पर रहकर फसल की रखवाली करते हैं और देर शाम घर आ जाते हैं.

बड़ी संख्या में पशुपालक कोसी बार में ही अपने अपने पशुओं को रखते हैं और वहां से दूध लाकर विभिन्न जगहों पर भेजते हैं. बुधवार को कई पशुपालकों का दूध कोसी पार में ही रखा रह गया. लॉक डाउन में पीपा पुल ध्वस्त हो जाने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इसी रास्ते से ढोलबज्जा जाते हैं. संपर्क भंग हो जाने के कारण अब वे इस रास्ते से नहीं जा पा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने पीपा पुल के ठेकेदार और प्रशासन से जल्द से जल्द पीपा पुल को पुनः जोड़ने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *