बिहार में 15 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 259 से बढ़कर 274 पहुंच गई है। ये जानकारी बिहार स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने अपने तीसरे कोरोना अपडेट में दी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि 15 मरीजों में 28 साल का एक मरीज जहानाबाद का, 3 मरीज 20, 21 और 37 साल का अरवल के, 6 मरीज रोहतास के जिसमें 4 पुरूष मरीज 6, 17, 20, 66 और 2 महिला 32 और 35 साल की हैं। वहीं 5 पुरूष संक्रमित 30, 41, 45, 60, 65 साल के गोपालगंज में मिले हैं। उन्होंने बताया कि गोपालगंज में रविवार को 9 मरीज मिल चुके हैं।

इससे पहले रविवार को कोरोना के 4 मरीज और मिले थे। अब कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 259 हो गई है। अपने दूसरे कोरोना रिपोर्ट में स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि ये चार मरीज पूर्वी चंपारण जिले के हैं। इन चारों मरीजों में 3 मुंबई और 1 दिल्ली से आया है। इनकी उम्र 28, 32, 50 और 54 वर्ष है।

पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन ने रविवार शाम रिपोर्ट आने की पुष्टि की है। इनमें तीन बंजरिया प्रखंड के, एक अरेराज प्रखंड का रहने वाले। बंजरिया के कोरोना पॉजिटव एक सप्ताह पहले आए थे मुम्बई से। अरेराज का कोरोना पॉजिटिव दिल्ली से हाल ही में लौटा था। मरीजों का पता चलने के बाद मोतिहारी से स्पेशल टीम को पीड़ितों के गांव रवाना किया गया है। पूर्वी चंपारण में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई पांच। इससे पहले 22 अप्रैल को भी उत्तर बिहार का पहला कोरोना पॉजिटीव चम्पारण इलाके से ही मिला था। उसका सैम्पल शिवहर से जांच के लिए लाया गया था।

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने बिहार में रविवार को चार मरीजों के मिलने की जानकारी दी थी। बिहार के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने रविवार को अपने पहले हेल्थ अपडेट को लेकर किए ट्वीट में बताया कि इन चार मरीजों में सभी गोपालगंज जिले के निवासी हैं। इनमें 2 पुरूष और 2 महिला शामिल हैं। पुरुष की उम्र 19 व 60 वर्ष और महिला की उम्र 50 व 60 वर्ष है। ये फुलवारी सदर और भोरे प्रखंड के निवासी हैं।

वहीं उन्होंने बताया कि नालंदा मेडिकल कॉलेज व हॉस्पीटल(एनएमसीएच) से रविवार को 11 पेशेंट ठीक होकर हॉस्पीटल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। इन 11 मरीजों में 3 नालंदा के, 5 मुंगेर के, एक भोजपुर, 1 बक्सर और एक नवादा के मरीज थे। उन्होंने बताया कि बिहार में कुल 255 मरीजों में 2 की मौत हो चुकी है और 56 पूरी तरह से कोरोना मुक्त होकर अपने घर को जा चुके हैं। बताया कि बिहार में अभी 197 कोरोना पॉजिटिव मरीज ही बचे हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

इससे पहले शनिवार रात तक कोरोना के 28 नए मरीजों की पहचान हुई है। राज्‍य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 251 तक पहुंच गई है। 28 नए पॉजिटिव केस में 7 पटना, 6 कैमूर, 5 बक्‍सर, 3 मुगेंर, 2 रोहतास व आरा, सारण, वैशाली, अरवल और गया के एक-एक मरीज शामिल हैं। कोरोना से 22 जिले अबतक प्रभावित हो चुके हैं। बिहार में 45 मरीज स्‍वस्‍थ हो अस्‍पताल से घर लौट चुके हैं।

बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 28 नए मरीजों की पहचान की गई। इनमें सात पटना के हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें तीन मरीज नए इलाके बेऊर के हैं। तीनों पुरुष हैं और इनकी उम्र 35, 38 और 42 वर्ष है। इस इलाके में पहली बार कोविड-19 के संक्रमित मिले हैं। बेऊर के तीनों मरीज हाल ही में एंबुलेंस से मुंबई से आए थे और तबीयत खराब होने के बाद पीएमसीएच में भर्ती किए गए थे। इस तरह अब राजधानी का बेऊर इलाका भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया। 28 नए संक्रमित मिलने के बाद राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 251 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को पांच रिपोर्ट जारी की थी। पहली रिपोर्ट में पांच मरीजों में रोहतास के दो तथा आरा, सारण और अरवल के एक-एक मरीज की पहचान की गई। दूसरी में कैमूर के 5, बक्सर के 4 और खाजपुरा के एक मरीज को पीड़ित पाया गया। तीसरी रिपोर्ट में पटना के ही एक अन्य मरीज की पहचान की गई जबकि चौथी रिपोर्ट में वैशाली के बिदुपुर की 45 वर्षीया महिला, बक्सर के नया भोजपुर के 15 वर्षीय शख्स और कैमूर के चैनपुर के 17 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि की गई। देर रात आई पांचवीं रिपोर्ट में 9 और संक्रमित पाए गए। इनमें खाजपुरा, पटना की एक महिला और एक पुरुष, पटना के ही बेऊर इलाके के तीन पुरुष, मुंगेर के जमालपुर की एक आठ साल की बच्ची और दो महिलाएं तथा गया के टिकारी का एक शख्स शामिल है। इस प्रकार शनिवार को अबतक 8 जिलों में कुल 28 मरीजों को कोरोना पीड़ित पाया गया।

15885 सैंपलों की हुई थी जांच

राज्य में शनिवार तक कुल 15885 सैंपलों की जांच की गई। अब तक कोरोना पीड़ित मिले 242 मरीजों में 45 मरीज ठीक होकर अपने-अपने घरों को लौट चुके है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अब भी 191 कोरोना के एक्टिव केस है। वहीं, बिहार में विभिन्न अस्पतालों में 116 मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet