नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के कोरोना सेंटर मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में सोमवार को कुल 26 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है. जांच में लिए गए सैंपल में बिहपुर प प्रखंड के बभनगामा पंचायत में पाए गए संक्रमित मरीज के संपर्क में आए 12 लोगों का सैंपल लिया गया है.

बभनगामा की महिला मरीज के संपर्क में आए लोगों में महिला की पुत्र वधू, नाती, नथनी, महिला का इलाज करने वाले एक ग्रामीण चिकित्सक , दवा विक्रेता सहित स्वास्थ्य सर्वे टीम के तीन सदस्य शामिल है. सभी लोगों का सेंपल लेकर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में ही आईशूलेट किया गया है. रंगरा प्रखंड के जहाँगीरपुर वैसी के मरीज के संपर्क में आए नो लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया है. गोपालपुर के दो , इस्माईलपुर के एक, नवगछिया के एक एवं नारायणपुर के एक लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया है.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि सोमवार को कुल 26 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है. जिन लोगों का सैंपल जांच में लिया गया है. उन लोगों को मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *