नवगछिया | दो दिन से लापता एक ट्रक खलासी का शव मंगलवार को एसपी आवास के आगे पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खाई से नवगछिया पुलिस ने बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान आंध्रप्रदेश के मारगापुरम निवासी सत्यनारायण सिंह 45 वर्षीय पुत्र सरदार सिंह के रूप में की गई है। उसकी पहचान ट्रक चालक गंटूर जिले के लालापेट निवासी शेख सादिक ने की।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। शव पर कहीं जख्म के निशाना नहीं थे। सिर्फ नाक से खून निकला हुआ था। ट्रक चालक शेख सादिक ने बताया कि वह प्लास्टिक का बोरा लोड कर आंध्रप्रदेश से नवगछिया 3 मई को पहुंचा। रात को खलासी के साथ भोजन करने के बाद वह गाड़ी के केबिन में और खलासी गाड़ी की छत पर सो गया।

सुबह उठा तो खलासी नहीं था। उसे लगा कि वह शौच को गया होगा। जब वह वापस नहीं आया तो हम उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि यूडी केस दर्ज किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *