नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मौजमा कछुआ बहियार में बुधवार की संध्या अपराध की योजना बना रहे चार अपराधी को गुप्त सुचना पर पसराहा, भवानीपुर, बिहपुर, झंडापुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मकई के खेत में खदेड़कर एक कार्बाइन तीस जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया.
भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पसराहा थाना क्षेत्र के बसुआ निवासी कुख्यात अपराधी पप्पु यादव, नवगछिया के नारायणपुर निवासी तुफानी यादव, दिलीप यादव, पप्पु यादव को एक कार्बाइन तीस कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले अपराधियों के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

मौके पर बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, झंडापुर थानाध्यक्ष शिव प्रसाद रंबानी, पसराहा थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार, अनि गणेश सिंह, सअनि सुभाष यादव सहित डीएपी जवान थे.


