नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा गांव में एक 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं. इस बारे में रंगरा पीएचसी प्रभारी डॉ रंजन कुमार ने बताया कि संक्रमण प्रभावित युवक पिछले आठ मई को महाराष्ट्र से अपने छः साथियों के साथ ट्रेन से यहाँ तक आया था. उसी दिन रंगरा अस्पताल में उसकी जांच की गई थी जांच के बाद उसमें कोरोना संक्रमण के संभावित लक्षण पाए गए थे. इसके बाद सभी छ: लोगों को जांच के लिए उसे मायागंज अस्पताल भेजा गया था. जांच सैंपल लेने के बाद सभी को पुनः रंगरा स्थित बनाए गए प्रखंड स्तरीय कोरनटाईन सेंटर में रखा गया था. युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही तुरंत स्थानीय प्रशासन के अलावे स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गई.

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उसे कोरनटाईन सेंटर से उठाकर आईसोलेशन के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है. इसके बाद एहतियात के तौर पर प्रशासन द्वारा कोरनटाईन सेंटर के अलावे रंगरा गांव के आसपास लॅकडाउन की कड़ाई बढ़ा दी गई है. वहीं बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति के क्वॉरेंटाइन सेंटर स्थित कमरे में कुल 8 लोग रह रहे थे. उस कमरे को भी सील कर दिया गया है. बुधवार को शेष सभी सातों व्यक्ति का भी जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा. वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति की पत्नी प्रतिदिन उसे खाना के अलावे अन्य सामान देने जाती थी. जिससे उनके पत्नीके अलावे घर में रह रहे परिवार के दो अन्य बच्चों में भी संक्रमण की संभावना जताई जा रही है. सेंटर में कोविड-19 के संक्रमित मरीज मिलने की सूचना के बाद कोरनटाइन सेंटर में रह रहे अन्य लोगों के अलावा रंगरा गांव के आसपास हड़कंप मच गया है. लोग अपने घरों में कैद होने लगे हैं. सड़कों पर शाम होते हैं लोगों की आवाजाही बंद हो चुकी है.

स्पेशल ट्रेन से सभी आये थे दानापुर, फिर सरकारी बस से पहुंचे थे रंगरा

बात सामने आयी थी कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति सहित छः मित्र स्पेशल ट्रेन से बिहार के दानापुर पहुंचे फिर वहां से सरकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए बस से रंगरा पहुंचे. रंगरा पहुंचते ही सबों को पीएचसी लाया गया. रंगरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने कहा कि किसी भी व्यक्ति में कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं था. लेकिन बाहर से आये लोगों का इन दिनों रेनडमली सैप्मलिंग किया जा रहा है. इसलिये आठ मई को सबों का सैप्मलिंग कर क्वारंटीन सेंटर रंगरा भेजा गया. सबों का सामान उनके घर पर भिजवा दिया गया. चिकित्सक ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए दावा किया है कि रंगरा गांव में उक्त संक्रमित व्यक्ति का कोई चेन नहीं है. हां क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों पर संदेह जरूर है जिसके लिये एहतिहातन कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

कहते हैं सीओ

रंगरा के सीओ ने कहा कि कोरोना पॉजीटिव की सूचना मिली है. वरीय पदाधिकारियों और चिकित्सकों से विमर्श के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu