वगछिया | गुरुवार को डीएम प्रणव कुमार अनुमंडल के प्रखंडों में प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटरों का दौरा कर वहां की स्थिति से रूबरू हुए। डीएम ने रंगरा, गोपालपुर, नवगछिया, खरीक व बिहपुर प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां जो कमी पाई, उसे तत्काल ठीक करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। वह सबसे पहले रंगरा के कस्तूरबा व मध्य विद्यालय रंगरा और बनिया क्वाारेंटाइन सेंटर पहुंचे। यहां मजदूरों ने व्यवस्था की पूरी जानकारी ली।

मजदूरों की शिकायत के बाद उन्होंने स्थानीय अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। अविलंब व्यवस्था के सुधार करने का निर्देश दिया। मौके पर रंगरा सीओ जितेंद्र कुमार राम ने कहा कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार कर लिया जाएगा। डीएम ने बताया कि नवगछिया अनुमंडल के सभी क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया गया, व्यवस्थाएं संतोषप्रद मिलीं हैं। जो प्रवासी मजदूर रह रहे हैं, वे हमारे बंधु हैं, उन्हें उनकी इच्छा के अनुरूप भोजन मिले उसकी व्यवस्था की जा रही है। इस संदर्भ में उनसे फीडबैक लिया जा रहा है।

जहां भी कुछ कमी पाई गई है, उसे दूर करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि कुछ स्थानों पर पानी की समस्या सामने आई थी। जार वाला पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। सभी सेंटर के सभी कमरों में नोडल पदाधिकारी का फोन नंबर चस्पा करवा दिया गया है, ताकि हर व्यक्ति से फीडबैक लिया जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *