गोपालपुर – गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुद्धूचक लकड़वा दियारा में छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इसमें तो अपराधी नवगछिया के तेतरी गांव के निवासी राजा कुमार उर्फ अभिषेक कुमार, रामप्रकाश कुमर और गोपालपुर थानाक्षेत्र के तिनटंगा करारी के राजाराम मंडल उर्फ पुतुल मंडल है.

गिरफ्तार अपराधियों के पास एक बड़ा देशी मास्केट व आठ जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल बरामद किया गया है. छापेमारी दल का नेतृत्त्व एएसआई सत्येन्द्र कुमार सिंह कर रहे थे. जबकि छापेमारी दल में गंगई प्रसाद यादव, करण लाल धावा, राजाराम, संजय प्रसाद, शोभित कुमार मंडल, नवीन कुमार, अशोक कुमार शामिल थे.

जानकारी मिली है कि तीनों एक विवादित जमीन पर तैयार किए गए मक्के की फसल को जबरन कटनी कराने आए थे. देर शाम गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *