भारी वाहनों का परिचालन शुरू होते ही विक्रमशिला पुल पर वाहन खराब होने लगे। शनिवार की देर रात पुल पर वाहन खराब हो गया। खराब वाहन ओवरलोड था। वाहन के खराब होने से पुल पर लगभग दो घंटे तक परिचालन बाधित रहा। ट्रैफिक को वन वे कर वाहनों को निकालने की कोशिश की गयी पर परेशानी बनी रही। इसकी सूचना एमवीआई को दी गयी और उस वाहन पर जुर्माना भी लगाया गया। शुक्रवार को भी पुल पर वाहन खराब हुआ था।

ओवरलोड वाहनों की वजह से हो रही परेशानी:

विक्रमशिला पुल पर खराब होने वाले ज्यादातर वाहन ओवरलोड होते हैं। क्षमता से अधिक सामान लोड करने की वजह से पुल पर चढ़ते समय वाहन में खराबी आ जाती है। बालू और गिट्टी लदे ओवरलोड वाहन ही ज्यादातर खराब हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी का कहना है कि ओवरलोड वाहन के खराब होने पर इसकी सूचना परिवहन विभाग के अधिकारी को दी जा रही है ताकि जुर्माना लगे और उसमें कुछ कमी आये।

वाहन खराब होना पुल पर जाम का सबसे बड़ा कारण:

विक्रमशिला पुल पर वाहनों का खराब होना जाम का सबसे बड़ा कारण है। लॉकडाउन से पहले भी पुल पर वाहन खराब होने से ही जाम लग रहा था। विक्रमशिला पुल पर महीने में लगभग सौ ओवरलोड वाहन खराब होते हैं जिससे समस्या उत्पन्न हो जाती है। क्रेन नहीं होने की वजह से खराब वाहनों को समय से पुल से हटाना मुश्किल होता है।

आरके झा, डीएसपी ट्रैफिक ने कहा कि शनिवार की देर रात पुल पर खराब हुआ वाहन ओवरलोड था। परिवहन विभाग के पदाधिकारी को सूचित कर उसपर जुर्माना भी लगाया गया है। खराब होने वाले ज्यादातर वाहन ओवरलोड होते हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *