नोएडा से खरीक के मीरजाफरी आ रही बस कुशीनगर के पटहरेवा थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें चार की हालत चिंताजनक है।

घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बस पर 40 लोग सवार थे। सभी खरीक प्रखंड के मीरजाफरी गांव के रहने वाले हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम और एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना रविवार रात 8:30 बजे एनएच-27 पर हुई। ग्रामीण तौफिक आलम ने बताया कि सभी लोग नोएडा में दर्जी का काम करते थे। लॉकडाउन में काम नहीं मिल रहा था।

पास में बचे पैसे भी समाप्त हो रहे थे। आखिरकार सभी लोगों ने मिलकर एक बस वाले से संपर्क किया। बस वाले ने प्रति व्यक्ति भाड़ा 35 सौ रुपये लिये। शनिवार की शाम सभी बस पर सवार होकर मीरजाफरी के लिए रवाना हुए। सोमवार की शाम तक पहुंचने की संभावना थी, लेकिन इससे पहले दुर्घटना हो गयी। बताते हैं कि ओवरटेक करने में यह हादसा हुआ। तौफिक आलम ने बताया कि सभी बदहवास हैं, इसलिए घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

ये हुए घायल: शहजाद, अकरम, नौशाद, परवेज, अंकुर शाह, राजेश शाह, जुम्मन अंसारी, चालक इमरान, खलासी शाजिद, अब्दुल हकीम, कासिम एवं सोनी खातून।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *