नवगछिया। प्रखंड के तेतरी निवासी पीएचसी में कार्यरत महिला स्वास्थ्यकर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने सील करने का आदेश दिया है। मंगलवार की सुबह खरीक में भीषण सड़क हादसे के कारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दिनभर व्यस्त रहे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 385
इसके अलावा नवगछिया स्टेशन में बड़ी संख्या में ट्रेनों से आए प्रवासियों को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था में भी पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी लगे रहे। इस कारण मंगलवार को तेतरी पंचायत को सील नहीं किया जा सका। एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि बुधवार को तेतरी पंचायत को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

