नवगछिया | पकरा गांव में 13 मई को दो पक्षों में तनाव के बाद देर रात हुई गोलीबारी में मो. बदरूल जख्मी हो गया था। शुक्रवार को इस मामले का आरोपी मनीष कुमार को पुलिस ने कट्टा व एक गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में मनीष कुमार ने बताया कि 13 मई को दो पक्षों में तनाव के बाद एक हत्याकांड मामले नवगछिया उपकार में बंद अपराधी खगेश सिंह के कहने पर उसने मो. बदरूल को गोली मारी थी। घटना को अंजाम देने के लिए पकरा निवासी गौतम सिंह व सूरज सिंह ने मुझे हथियार व गोली उपलब्ध कराए थे।

उन्होंने इसके लिए मुझे कुछ रुपए भी दिए थे। घटना को अंजाम देने के बाद सूरज और गौतम ने मुझसे हथियार ले लिया था। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार मनीष कुमार सड़क पर लूटपाट की घटना में भी शामिल रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *