खरीक | एनएच-31 पर मंगलवार की देर शाम बिहपुर की ओर जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने मृतक युवक के जेब से आधार कार्ड बरामद किया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जिससे उसकी पहचान खगड़िया के महेशखूंट थाना के रामचंद्रपुर गांव निवासी गोपाल साह के रूप में हुई। गोपाल खरीक रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी था। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद गोपाल के परिजन खगड़िया से खरीक के लिए रवाना हो चुके हैं। देर रात तक उनके यहां पहुंचने की संभावना है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भिजवा दिया।

खाई में पलटा ट्रक, दबने से दो मवेशियों की गई जान

एनएच 31 पर बिहपुर की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक जीविका कार्यालय के समीप सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से पूर्वी घरारी निवासी मनोज यादव के मवेशियों की मौत हो गई। ट्रक के ड्राइवर व खलासी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची खरीक पुलिस ने मवेशी चिकित्सक को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet