नवगछिया पुलिस ने मंगलवार को साधोपुर निवासी रामचंद्र मंडल की हत्या के आरोपी प्रमोद मंडल को खदेड़ कर पकड़ लिया। नवगछिया इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस पहुंची और जैसे ही प्रमोद मंडल को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा।

उसे खदेड़कर लक्ष्मीपुर चौक पर पकड़ा गया। रामचंद्र मंडल की हत्या कोसी पार दियारा में दिनदहाड़े वरुण मंडल पर प्रमोद मंडल के सहयोग से करने का आरोप है। बताया जाता है कि नाव पर चढ़ने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद जब वह नाव से उतरकर खेत की ओर जा रहा था, उसी समय घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव लेकर सड़क जाम कर दिया था। हत्याकांड में रंगरा पुलिस ने पूर्व में मुखिया पति संजय मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं घटना के आरोपी वरुण मंडल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *