इस्मार्इलपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय स्थित करंटाइन सेंटर में खिड़की से थूक फेंकने के विवाद में बुधवार शाम मारपीट हो गयी। इस्मार्इलपुर निवासी कुंदन मंडल को रामनगर निवासी मिताली मंडल एवं कपाली मंडल ने सेंटर में घुसकर मारपीट की गयी। इस घटना में उसका हाथ टूट गया।
Total Downloads: 383
घटना की सूचना पर बीडीओ श्यामल किशोर शर्मा प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी के साथ केंद्र पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद तत्काल प्रभारी को घटना को लेकर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

इसके बाद केंद्र के प्रभारी प्रभात रंजन ने इस्मार्इलपुर थाने में आवेदन दिया। घायल मजदूर का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

