पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर समेत राज्य भर के चुनिंदा रेलवे स्टेशनों से सोमवार से यात्री ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी। पहले दिन सात स्टेशनों से कुल नौ ट्रेनें खुलेंगी। इनमें से छह दिल्ली और आनंद विहार के अलावा मुंबई, रांची और हावड़ा के लिए एक-एक ट्रेन होगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इसके अलावा इन स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों का भी ठहराव शुरू होगा। पटना जंक्शन से सबसे अधिक तीन ट्रेन खुलेगी। इसमें से हावड़ा, रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्स्प्रेस और पटना एलटीटी एक्सप्रेस शामिल है। वहीं, राजेंद्र नगर से संपूर्ण क्रांति खुलेगी। बाकी राज्य के अलग अलग स्टेशनों में दरभंगा, सहरसा और राजगीर से नई दिल्ली, रक्सौल और मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए भी ट्रेनें खुलेंगी।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि तय दिनों में और भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके बाद कुल संख्या 24 जोड़ी नई ट्रेनें हो जाएंगी। पूरे देश में ऐसी सौ जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। स्टेशनों पर जांच से लेकर दूसरे इंतजाम भी कर लिए गए हैं। सभी स्टेशन पर निर्धारित गेट से ही लोग आएंगे और जाएंगे। ट्रेन के सफर के लिए यात्री स्पेशल ट्रेन की माफिक पहले के नियम लागू होंगे। यात्रियों को ट्रेन में लिनेन और कंबल नहीं मिलेंगे। पैंट्री में भी केवल पानी और स्नैक्स के इंतजाम होंगे। सभी स्टेशन पर सोशल डिस्टेंस हर हाल में मेंटेन करना अनिवार्य होगा।

सभी यात्रियों की होगी जांच

रेलवे की ओर से सभी स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग और समान की जाँच होगी। इसकी व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। सभी स्टेशन पर रेलवे के अधिकारी भी तैनात किये गए हैं। इसमें रेलवे के वाणीजय, परिचालन और रेल सुरक्षा बल के अधिकारी को जिम्मेवारी सौपीं गयी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet