नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के श्रीपुर अमघट्टा निवासी युवक कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं. सोमवार की उसकी रिपोर्ट पोजेटिव आई है. कोरोना पोजेटिव पाए गए युवक क्वॉरेंटाइन सेंटर के हैं. युवक की ट्रेवल हिस्ट्री रही है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
युवक महाराष्ट्र के मुंबई शहर में मजदूरी करता था. युवक 29 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से नवगछिया पहुचा था. नवगछिया आने के बाद युवक को बनारसी लाल सर्राफ क्वॉरेंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया था.

क्वॉरेंटाइन सेंटर में युवक में कोरोना से संदर्भित लक्षण पाए जाने पर रविवार को युवक का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था. सोमवार की उसकी रिपोर्ट पोजेटिव आई है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

