भागलपुर में रविवार को दो प्रखंडों में कोरोना के छह नये मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 175 पर पहुंच गया। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को कहलगांव प्रखंड के पांच और नारायणपुर प्रखंड में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन्हें मायागंज अस्पताल के एमसीएच कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

तीन मुंबई व दो दिल्ली से आये कोरोना लेकर

कहलगांव प्रखंड में जो पांच कोरोना के मरीज रविवार को जांच में पाये गये हैं, उनमें से तीन मुंबई से व दो दिल्ली से कोरोना लेकर आये थे। कहलगांव प्रखंड के देउरी महेशपुर गांव निवासी 30, 31 व 40 वर्षीय युवक ठाणे मुंबई से आये थे जबकि इसी प्रखंड क्षेत्र के कटोरिया गांव निवासी 17 व 25 वर्षीय युवक दिल्ली में मजदूरी करते थे। पांचों को कहलगांव क्वारंटाइन सेंटर पर आइसोलेट किया गया था।

चार दिन घर में रहने के बाद ले जाया गया जांच को, निकला पॉजिटिव

नारायणपुर प्रखंड के बलहा गांव निवासी 36 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह 14 मई को चंडीगढ़ से भागलपुर आया था और इसे क्वारंटाइन सेंटर प्राथमिक शिक्षक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय नगरपाड़ा में आइसोलेट किया गया था। रेड जोन वाले शहरों से आने वालों को ही क्वारंटाइन सेंटर पर रखा जायेगा और बाकी प्रवासी मजदूरों को होम क्वारंटाइन संबंधी आदेश जारी होने के बाद इसे 24 जून को होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश देकर घर भेज दिया गया। 28 मई की रात में इसने गांव के ही एक चिकित्सक को फोन करके तबीयत खराब होने की बात कही और डॉक्टर के पास चला गया। वहां पर डॉक्टर व गांव के मुखिया ने यह जानकारी पीएचसी नारायणपुर को दी। 29 मई को इसे एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया और वहां पर इसकी सैंपलिंग की गयी। रविवार को जांच रिपोर्ट आयी तो यह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

शनिवार को पति-पत्नी, मां-बेटी समेत 24 कोरोना मरीज मिले थे

कहलगांव प्रखंड में पति-पत्नी और रंगरा में मां-बेटी समेत शनिवार को जिले में कोरोना के 24 मरीज मिले थे। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि सुल्तानगंज प्रखंड में 15, कहलगांव, सबौर, रंगरा व शाहकुंड में दो-दो जबकि नाथनगर प्रखंड में कोरोना का एक मरीज मिला है। सभी को मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के लिए चिकित्सकों के दल को एंबुलेंस के साथ भेज दिया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet