थाना क्षेत्र के कारगिल दियारा में रविवार की रात सोनवर्षा का कुख्यात चंदन कुंवर अपने साथियों के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहा था। इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना पर नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में आठ थानों की पुलिस दियारा पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। फिर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से 13 राउंड गोलियां चलीं।

पुलिस को भारी पड़ते देख अपराधी भागने लगे, लेकिन जवानों ने खदेड़ कर कुख्यात चंदन कुंवर, सोनवर्षा के गोपाल चौधरी, भवानीपुर के पुरुषोत्तम सिंह और तेतरी के सोनू कुमार को दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से एक रायफल, 2 कट्टा, 36 गोली और 2 बिंडोलिया बरामद किया है। इसके बाद पुलिस सभी को लेकर बिहपुर थाना पहुंची। सोमवार को एसडीपीओ ने बिहपुर थाने में प्रेस वार्ता की।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में आठ थाने की पुलिस अलग अलग दिशा से जाकर अपराधियों को घेर लिया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई मे पांच राउंड गोली चलाई। अपराधी भागने लगे पर जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। एसडीपीओ ने बताया कि चंदन कुंवर पर बिहपुर, नवगछिया, परबत्ता, झंडापुर व खरीक थाने में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 13 मामले दर्ज हैं। अन्य तीनों अपराधियों का भी आपराधिक इतिहास रहा है। चारों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

छापेमारी दल में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार, भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, कदवा ओपी प्रभारी भूपेन्द्र कुमार, नदी थानाध्यक्ष महताब खान, झंडापुर थानाध्यक्ष शिवप्रसाद रमानी, गोपालपुर एसआई पंकज कुमार, खरीक एसआई सतीश चन्द्र सिंह व जवान शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *