खरीक | एनएच 31 पर अंभो चौक के तीक्ष्ण मोड़ के पास एक बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रही बाइक में ठोकर मार दी। जिसमें बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के कौशकीपुर निवासी बीसो सिंह की 55 वर्षीया पत्नी हवा देवी व 20 वर्षीय पुत्र भोलू सिंह के रूप में हुईं। ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने ट्रक व दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि मां-बेटा नवगछिया में एक श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद अपने रिश्तेदार के यहां खगड़िया जा रहे थे। खरीक थाने के दारोगा एसएन मिश्रा ने बताया कि मामले की प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *