नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड की जयपुर चुहर पूरब पंचायत के बलाहा गांव के वार्ड नंबर सात को सील करने का निर्देश नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने दिया है। बलाहा में कोरोना का मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए तीन किलोमीटर क्षेत्र को सील किया जाएगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 103
इस क्षेत्र में आम लोगों का आवागमन निषेध रहेगा। निजी एवं सरकारी सभी संस्थान बंद रहेंगे। संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। क्षेत्र के सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। इसके लिए दो टीम गठित की गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

