विक्रमशिला सेतु पर सोमवार की रात से लगे जाम का असर बुधवार तक रहा। मंगलवार की रात से कुछ राहत मिली थी। गाड़ियाें काे वनवे कर चलाया गया। लेकिन बुधवार की सुबह 4 बजे फिर सेतु पर एक ट्रक का गुल्ला टूट गया। इसके बाद फिर जाम लग गया।

दोपहर 2 बजे ट्रैफिक डीएसपी आरके झा मौके पर पहुंचे। इसके बाद वनवे कर गाड़ियाें काे निकालने का सिलसिला शुरू हुअा। लेकिन अाेवरटेक के कारण जाम लगता रहा। शाम 6 बजे तक गाड़ियां फंसी रहीं। परबत्ता थाने की पुलिस ने खराब वाहन को किनारे कर सेतु को वनवे किया।

लेकिन शाम के 6 बजे तक 14 घंटे तक जाम लगा रहा। भागलपुर से लेकर नवगछिया तक गाड़ियाें की कतार लगी रही। गर्मी से बेहाल लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीएसपी आरके झा ने बताया कि सेतु पर 20 से अधिक पुलिस बल लगाए गए हैं। ये तीन शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *