नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच बुधवार को काढ़ागोला एवं बखरी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रेक से एक 35 वर्षीय अज्ञात गर्भवती महिला का शव बरामद किया है. बुधवार को रेलवे ट्रेक पर महिला की शव देख कर स्थानीय लोगों द्वारा नवगछिया जीआरपी को सूचना दी गई.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुची एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद ने बताया कि महिला की मौत किसी अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से हुई है. महिला की शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है. मामले में थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

