नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी दुर्गा मंदिर के पीछे ग्रामीण सड़क पर में बुधवार की सुबह 5:30 में टहलने के लिए घर से निकले वृद्ध तेतरी निवासी 70 वर्षीय सुभाष सिंह को अनियंत्रित बेग से बाइक चला रहे युवक ने धक्का मार दिया. बाइक के जोरदार धक्का लगने के कारण गंभीर चोट आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक पर युवक इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी मो इसरुल को पकड़ लिया.

इस दौरान स्थानीय लोगो ने दुर्घटना की सूचना नवगछिया पुलिस को दी. सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुचीं जहां स्थानीय लोगो ने बाइक चालक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं पुलिस ने मौके पर वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त हुए बाइक को भी जब्त कर लिया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सुभाष सिंह रोज के मुताबिक बुधवार को भी सुबह घुमने के लिए निकले थे, जो कि बाइक दुर्घटना में इनकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन भाई है. भाई में सबसे बड़े है जो शादी नहीं किए हुए हैं. इधर नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि दुर्घटना के संदर्भ में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बाइक को जब्त कर लिया गया हैं वहां बाइक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *