नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पूरब बलाहा पंचायत के रह चुके पंचायत सचिव सह स्वतंत्रता सेनानी बनारसी सिंह (95 ) का निधन सोमवार को निवास स्थान कुर्माडीह में हुआ. उन्होंने अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये. निधन पर जिला कांग्रेस महासचिव छेदी प्रसाद सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, पूर्व मुखिया शबिना नाज, शकील अहमद, रिटायर्ड शिक्षक जयनारायण सिंह, वरीय भाजपा नेता विजय सिंह कुशवाहा, तपेश्वर सिंह, महिन्द्र प्रसाद सिंह, सकलदेव सिंह सहित अन्य ने शोक जताया. उन्होंने 1980 से 1990 तक सेवा दी. कांग्रेस नेता ने कहा कि पंचायत में सभी को परिवार का प्यार देते थे. मिलनसार स्वभाव के थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *