रंगरा | थाना क्षेत्र के चापर गांव में शनिवार की देर रात जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई गोलीबारी के दौरान युवक रतन यादव घायल हो गया था। रविवार को घायल रतन के भाई प्रवीण यादव के बयान पर रंगरा थाने में तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इसमें बंटी यादव, सौरभ यादव, गौरव यादव को आरोपी बनाया गया है। रंगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी बंटी यादव को चापर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। दूसरी ओर घायल रतन यादव का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि उसकी हालत में सुधार है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *