बिहपुर के किराना व्यवसायी पप्पू पंडित की हत्या और डॉ. राजेश कुमार से 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में फरार मुख्य आरोपी मड़वा निवासी जितेंद्र राय उर्फ बाबा जितेंद्र और उसका साथी खगड़िया टाउन के जयप्रकाश नगर का रहने वाला अंशु कुमार उर्फ अंशु सिन्हा एसआईटी के हत्थे चढ़ गया। दोनों कोसी बांध के रास्ते बाइक से खगड़िया भागने की तैयारी में थे। इसकी सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने नाकेबंदी कर जयरामपुर ढाले के पास से दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास एक पिस्टल, एक कट्‌टा, 3.15 की चार व 7.62 एमएम की 8 गोली और बगैर नंबर की बाइक बरामद किया है।

गिरफ्तार दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों पर हत्या, रंगदारी, गोलीबारी के पांच-पांच मामले दर्ज हैं। जितेंद्र राय पर बिहपुर, झंडापुर थानाे में 4 और खगड़िया में 1 मामला दर्ज है, जबकि अंशु पर खगड़िया में 3 और बिहपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। एसपी निधि रानी ने सोमवार को मीडिया के सामने इसका खुलासा किया। एसपी ने कहा कि पूछताछ में जितेंद्र राय ने अपना अपराध कबूल किया है। उसने बताया कि किराना व्यवसायी की हत्या रंगदारी के लिए नहीं की। मैंने पप्पू पंडित को अपने पिता के श्राद्ध में बुलाया था, वह नहीं आया। यह बात मुझे नागवार गुजरी, इसलिए गुस्से में मैंने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।

साथी के साथ बाइक से खगड़िया भागने की तैयारी में था शातिर जितेंद्र

एसपी ने कहा कि व्यवसायी की हत्या के बाद एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। पुलिस की दबिश बढ़ने पर जितेंद्र बिहपुर दियारा इलाके में छिप गया था। इधर, बारिश होने के करण दोनों खगड़िया भागने की फिराक में थे। रविवार की देर रात पुलिस को इसकी भनक लग गई। इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और दोनों को गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब हो गई।

18 मई को व्यवसायी की हुई थी हत्या

अपराधियों ने 18 मई की शाम बिहपुर के निचली बाजार में दुकान में बैठे किराना व्यवसायी पप्पू पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों ने नजदीक से व्यवसायी के पेट व सीने में दो गोली मारी थी। इस घटना में व्यवसायी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस मामले में व्यवसायी के भाई ने जितेंद्र राय सहित दो के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस घटना के एक घंटे बाद ही जितेंद्र ने डॉ. राजेश कुमार को फोनकर 10 लाख की रंगदारी मांगी थी।

दोनों पर तीन थानों में दर्ज हैं 5-5 मामले, पिस्टल, कट्‌टा, 12 गोली व बिना नंबर की बाइक बरामद

गिरफ्तार जितेंद्र राय ने पुलिस को बताया कि पिता के इलाज में डॉ. राजेश कुमार ने काफी पैसे लिए। इसके बाद भी उनकी मौत हो गई। इस कारण डॉ. राजेश सेे 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी।

है, जबकि अंशु पर खगड़िया में 3 और बिहपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। एसपी निधि रानी ने सोमवार को मीडिया के सामने इसका खुलासा किया। एसपी ने कहा कि पूछताछ में जितेंद्र राय ने अपना अपराध कबूल किया है। उसने बताया कि किराना व्यवसायी की हत्या रंगदारी के लिए नहीं की। मैंने पप्पू पंडित को अपने पिता के श्राद्ध में बुलाया था, वह नहीं आया। यह बात मुझे नागवार गुजरी, इसलिए गुस्से में मैंने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *