भागलपुर : पूर्व रेलवे (हावड़ा) जोन की तीन ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के अधीन सहरसा के खाते में चली गई है। रेलवे बोर्ड ने विस्तार की मंजूरी दे दी है। अब ट्रेन की समयसारिणी को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। ट्रेन के विस्तार होने के बाद किस-किस स्टेशनों पर ठहराव होंगे, इसके लिए मंथन शुरू हो गया है। यात्री ट्रेन परिचालन शुरू होने के बाद हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस, हावड़ा-रामपुर हाट मयूराक्षी फास्ट पैसेंजर और जमालपुर-गया फास्ट पैसेंजर सहरसा स्टेशन से चलेंगी। दरअसल, जोनल स्तरीय रेल अधिकारियों की बैठक में देश भी कई ट्रेनों का विस्तार, पैसेंजर को एक्सप्रेस में बदलाव सहित कई अन्य निर्णय लिए गए थे। इसमें हावड़ा की इन तीन ट्रेनों का विस्तार का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया था। ट्रेन विस्तार का प्रस्ताव पास बोर्ड ने पास कर दिया।

सुपर की बढ़ी की बोगियां, नहीं जाएगा कोटा

हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का विस्तार सहरसा तक किए जाने के बाद इसमें कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ट्रेन नंबर में कोई बदलाव नहीं होगा। जमालपुर, भागलपुर सहित अन्य स्टेशनों पर सीटें पहले की तरह रहेगी। इससे मालदा मंडल के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नागरिक उड्ययन मंत्रालय के सदस्य आशुतोष कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने तीनों ट्रेन के प्रस्ताव पर हरी झंडी मिल गई है। टाइमिंग को लेकर दोनों जोन में बातचीत चल रही है।

भागलपुर को हावड़ा के लिए मिलेगी एक और ट्रेन

ट्रेन विस्तार की सूची में हावड़ा से रामपुरहाट के बीच चल रही मयूराक्षी फास्ट पैसेंजर भी है। मयूराक्षी हावड़ा से सहरसा के बीच चलेगी तो भागलपुर के लोगों को हावड़ा के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी। अभी भागलपुर से हावड़ा के लिए चार एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनें हैं। एक और ट्रेनें मिलने के बाद यहां के यात्रियों को सहूलियत होगी।

-तीन ट्रेन के विस्तार करने का फैसला लिया गया है। अभी समयसारिणी को लेकर बोर्ड का निर्देश नहीं मिला है। एक जुलाई देश भर में ट्रेनों का समयसारिणी में बदलाव किया जाएगा। इसके बाद नई समय सारिणी के अनुसार ट्रेनें चलेंगी। -एएन चंद्रा, मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक, पूर्व रेलवे।

-हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-रामपुरहाट मयूराक्षी फास्ट पैंसेंजर, जमालपुर-गया पैसेंजर चलेगी सहरसा से, टाइमिंग को लेकर पूर्व रेलवे और पूर्व मध्य रेल ने शुरू किया मंथन

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu