मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को वर्चुअल सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबाेधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि जल्द नवगछिया जिला बनेगा। विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। सीएम के इस घोषणा से मौजूद कार्यकर्ताओं ने खूब तालियां बजाईं।
Total Downloads: 105
सीएम ने कहा कि 15 साल भय बनाम 15 साल भरोसे की लड़ाई है। आम जनता के बीच 15 साल के जंगलराज और उसके बाद 15 साल के विकास के कार्यो को पहुंचाने का काम करें। हमने हर क्षेत्र में काम किया है इसलिए हमें अपने विकास कार्यों के मुद्दे पर ही जनता के बीच जाना है। मालूम हो कि नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने का मुद्दा हर दल के घोषणा पत्र में रहा है। यहां के लोग नवगछिया को जिला बनाने को लेकर संघर्षरत रहे हैं।

जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में नवगछिया के जिला बनने की बात कह कर नवगछिया वासियों का एक बार फिर से दिल जीत लिया है। मौके पर बुलंजी चौधरी, रवि कुमार, अशोक दादा, हुलास सिंह, ज्ञानसक सिंह, पारसनाथ साहू, त्रिपुरारी कुमार भारती, गुलशन कुमार आदि मौजूद रहे।

