ढोलबज्जा : बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ गोला टोला काली मंदिर समीप, शनिवार की शाम करीब 06:00 बजे नवगछिया जीरोमाइल की तरफ तेज़ रफ्तार में जा रही एक टेंपो फोरलेन सड़क के डिवाइटर से टकरा कर पटल गई. टेंपो पलटते हीं उस पर सवार खगड़िया जिले के अगुवानी परबत्ता गांव निवासी चालक मोथरी मंडल के पुत्र एतवारी मंडल व धर्वेंद्र मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए.

वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने दौड़कर दबे चालक व अन्य को बाहर निकाला. धर्वेंद्र के पैर टूटने के साथ-साथ पैर उसके सीने व माथे पर चोट लगने से मुंह हे खून बह रहे थे. चालक शराब के नशे में धूत होकर चौसा के सोहराय टोला से कदवा फोरलेन सड़क के रास्ते अपने घर खगड़िया जिले के अगुवानी परबत्ता जा रहे थे. जिसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. चालक द्वारा नशे में थूक फेंकने के दौरान यह हादसा हुआ. टेंपो पर कुल पांच लोग सवार थे.

हादसे के बाद टेंपो पर सवार दो अन्य लोग भाग गए. राहगीरों द्वारा कदवा पुलिस को घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने तुरंत मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को उठा इलाज के लिए नवगछिया अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने धर्वेंद्र मंडल की नाजुक स्थिति को देख मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. देर शाम तक घायलों की स्थिति ठीक बताया जा रहा था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *