खरीक बाजार स्थित एसबीआई से रुपए की निकासी कर घर जा रहे ध्रुवगंज निवासी अब्दुल अंसारी से बाइक सवार झपटमारों ने 54 हजार 800 रुपए छीन लिए। घटना को बाबा गणिनाथधाम के समीप सोमवार की है। घटनाक्रम एक व्यवसायी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

जिसके आधार पर पुलिस झपटमारों की पहचान में जुट गई है। पीड़ित वृद्ध ने बताया कि बैंक से रुपए की निकासी कर साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान गणिनाथधाम के पास स्थित फोटो स्टेट दुकान के सामने साइकिल खड़ी कर फोटो स्टेट कराने गया। इसी बीच बाइक से दो युवक आए और साइकिल पर टंगा रुपए से भरा थैला लेकर भाग गए।

थैला में रुपए के अलावा पासबुक व अन्य कागजात थे। दोनों युवक कॉलेज चौक की ओर भागे। पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है। कैमरे में कैद एक युवक बाइक लगाकर सड़क पर खड़ा है और दूसरा रुपए का थैला लेकर भाग रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *