नवगछिया – रंगरा चौक प्रखंड के प्रमुख सह राजद के युवा नेता संजीव कुमार यादव ने सोमवार को नवगछिया के ढोलबज्जा पंचायत ने जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों की समस्याओं से रू ब रू हुए और लोगों को राजद की विचारधारा से अवगत कराया.

लोगों के बीच उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे जिसके लिये वे इलाके की जनसमस्या को लेकर संघर्ष शुरू कर चुके हैं. श्री यादव ने कहा कि ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने को लेकर वे आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं.

साथ ही नवगछिया को जिला बनाने को लेकर भी संघर्ष करने की बात कही. इस अभियान में पूर्व मुखिया सच्चिदानंद यादव, आईटी सेल प्रभारी राहुल सिंह, समाजसेवी विनीत आनंद, राहुल यादव, सन्नी यादव, सुमित यादव आदि अन्य भी उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *