हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामलों में वांछित और बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाने क्षेत्र के श्रीनगर निवासी सुलौ यादव की हत्या में फरार चल रहा खैरपुर पंचायत की मुखिया पीयुष कुमारी देवी का पति कुख्यात अजय यादव गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने उसे मंगलवार की रात उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर काजीकोरैया रिंग बांध से उठाया। बताया जाता है कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बांध पर चारों ओर से नाकेबंदी कर उसे दबोच लिया।

गंगा दियारा क्षेत्र में बड़े अपराधियों में अजय यादव का नाम शुमार है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। गौरतलब है कि 12 जून 2017 को सुलौ यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

