नारायणपुर प्रखंड के भगवान पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर शाम एनएच-31 पर साइकिल से जा रहे सेवानिवृत्ति शिक्षक पुरुषोत्तम शर्मा (65) को अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने गश्ती दल भेजकर शव को कब्जे में ले लिया।

शव की पहचान होने पर परिजन को सूचना दी गयी। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह मधुरापुर बाजार गये थे। वहां से लौटने के क्रम में घटना हुई। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा ने बताया कि वे पहले नियोजित शिक्षक थे और गंगापुर दियारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थे। बाद में 34540 शिक्षकों की बहाली हुई, जिसमें इस्माइलपुर प्रखंड में उन्होंने सेवा दी थी।

घटना की सूचना मिलने पर पत्नी किरण देवी, पुत्र मुरारी शर्मा व निरंजन शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीण भवेश शर्मा व अमित कुमार ने बताया कि इसके पहले भी बाजार से आने के क्रम में सड़क दुर्घटना हुई थी। वे रोज बाजार हरी सब्जी खरीदने जाते थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *