परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर-यमुनिया ब्रांच सड़क पर सोमवार शाम पिकअप वैन चालक से बदमाशों ने दो लाख 30 हजार रुपये लूट लिये। घटना को अंजाम देकर बाइक से आये बदमाश हथियार लहराते हुए जगतपुर की ओर भाग निकले। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

पीड़ित पिअकप वैन चालक सिनीज कुमार ने परबत्ता थाने में दो बदमाशों के खिलाफ आवेदन दिया है। कहा है कि मैं अपने गांव के ही थोक विक्रेता का दो अन्य लोगों के साथ मुर्गा डिलीवरी कराने मुंगेर गया था। डिलीवरी के बाद रुपये लेकर तीनों आदमी पिकअप वैन से खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के तिहाय स्थित अपने घर वापस जा रहा था।

इसी दौरान सड़क पर दो हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर रोक लिया और मुर्गा बिक्री के दो लाख 30 हजार नगद, दो स्मार्टफोन समेत अन्य सामान लूट लिये। इसके बाद हथियार लहराते हुए बाइक से ही भाग निकला। परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि मामले की प्राथमिक दर्ज कर ली गयी है। आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *