नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन रोड स्थित किराना व्यव्सायी पवन कुमार सिंह के दुकान में देर रात चोरों द्वारा दुकान का दरवाजा तोड़ गल्ले को उठा कर फरार हो गया. सुबह जब वह अपने दुकान खोलने पहुंचा तो उसने देखा कि आगे का दरवाजा टूटा हुआ था और दुकान खोलने के बाद अंदर से गल्ला ही गायब हो गया था. ढूंढने के बाद दुकान का बक्सा आगे गली में फेका मिला. जिसमें पैसे को छोड़ सारा सामान मौजूद था.दुकानदार पवन कुमार सिंह ने बताया कि गल्ले में लगभग सैट हजार थे, जिसे चोरी कर लिया गया. वही रेलवे जीआरपी को आवेदन दुकानदार के द्वारा दिया गया जिसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी भोला महतो ने कहा कि आवेदन की प्राप्ति हुई है, प्राथमिकी कर कार्रवाई की जाएगी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 63
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
