नवगछिया : नवगछिया आदर्श रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर लावारिस बैग से जीआरपी द्वारा 6 किलो गांजा बरामद किया गया है. जीआरपी थाना प्रभारी भोला महतो ने बताया की सोमवार कि सुबह करीब 11बजे प्लेटफार्म संख्या दो पर लावारिस बैग बरामद किया गया, जिसमें 6 किलो गांजा तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. उसे कब्जे में ले लिया गया थाना प्रभारी ने बताया कि बैग में दो कमीज व एक स्वेटर के बीच में गांजा छुपाकर नवगछिया के रास्ते बाहर ले जाया जा रहा था, जिसे जप्त कर लिया गया है. मालूम हो की इस बीच कटिहार बरौनी रेल खंड से कई बार गांजा तस्करी करते हुए जीआरपी द्वारा गिरफ्तारी की गई है. इसी तरह धड़ल्ले से गांजा तस्करी करने से पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है. मालूम हो कि नवगछिया के रास्ते गांजा सहित शराब की तस्करी भी धड़ल्ले से ट्रेन के द्वारा की जा रही है. भारी मात्रा में बिहार से बाहर इन चीजों की तस्करी की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *