ढोलबज्जा: थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी बाबा स्थान समीप, शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर चौसा थाना क्षेत्र के गरैया गांव निवासी मनोज कुमार यादव की टीवीएस रेडान मोटरसाइकिल बीआर 43 आर 6237 छीन कर कदवा की तरफ फरार हो गए.
Total Downloads: 105
मनोज कुमार यादव ने बताया कि वह संत पीटर इंग्लिश स्कूल ढोलबज्जा के डायरेक्टर ब्रजेश सर से मिलकर वापस अपने घर गरैया आ रहे थे. बीच रास्ते में ही पहाड़ी बाबा स्थान समीप पीछे से ओवरटेक कर आए एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार सटाकर मेरी मोटरसाइकिल छीन ली.

सभी हथियार से लैस थे. उक्त घटना की लिखित शिकायत मनोज कुमार यादव ने ढोलबज्जा थाने में आवेदन देकर की है. उक्त घटना को लेकर ढोलबज्जा थाना प्रभारी राघव कुमार से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

