रविवार की रात नौ बजे तक घट रही गंगा, सोमवार से फिर बढ़ने लगी। इसके पीछे का कारण बिहार में मानसून का सक्रिय होना है। सोमवार की सुबह छह बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे गंगा के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार एक सेमी प्रति तीन घंटा थी।

दोपहर तीन बजे के बाद एक सेमी प्रति दो घंटा व छह बजे से एक सेमी प्रति घंटे की वृद्धि की रफ्तार हो गयी। केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि अभी गंगा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम कम से कम अगले पांच दिनों तक चलेगा। रविवार की रात नौ बजे शहर के हनुमानघाट में गंगा का जलस्तर 30.15 मीटर था जो कि सोमवार की सुबह छह बजे तक बढ़कर 30.15 मीटर हो गया।

सोमवार को दोपहर 12 बजे हनुमान घाट पर गंगा का जलस्तर 30.18 मीटर, दोपहर बाद तीन बजे 30.19 मीटर व शाम पांच बजे 30.20 मीटर हो गया। सोमवार की शाम छह तक भागलपुर शहर में गंगा खतरे के निशान (33.68 मीटर) से 3. 48 मीटर नीचे बह रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *