नवगछिया : भागलपुर में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में मंगलवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गयी। इसके साथ ही जिले में कोरोना से ये पांचवीं मौत हुई है। खरीक बाजार के 55 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो घंटे बाद उनकी मौत हो गयी। वह पान की दुकान चलाते थे।

अस्पताल प्रबंधक सुनील गुप्ता ने बताया कि संक्रमित रोगी सुबह नौ बजे भर्ती हुए थे और 11 बजे उनकी मौत हो गयी थी। उन्होंने चार जुलाई को कोरोना की जांच कराई थी। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, अस्पताल में 30 लोगों के सैंपल लिए गए।

इसमें एक ही मीडिया संस्थान के तीन कर्मचारी, विश्वविद्यालय के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, डॉक्टर के साथ रहने वाले एक युवक आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार का जिनके सैंपल लिए गए हैं, उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। आइसोलेशन वार्ड में फिलहाल 44 मरीज भर्ती हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *