रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा स्थित कुतरु मंडल टोला स्थित एक मंदिर में सोमवार रात दूल्हे के इंतजार में दुल्हन बैठी रही। मगर दहेज की रकम पूरी नहीं करने पर दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन दूल्हे व बारातियों के इंतजार में पूरी रात मंदिर में बैठी रही।

इस बाबत पीड़िता ने रंगरा थाने में मंगलवार को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उसमें दूल्हा नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी चंदन कुमार (पिता स्व. सुधीर सिंह), सास सरिता देवी, ननंद सोनी देवी एवं अनुपम देवी के अलावा ननदोई को आरोपी बनाया है। दूल्हन ने बताया कि सात जनवरी को तिनटंगा दियारा स्थित उनके घर पर दोनों पक्षों की रजामंदी से नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी स्वर्गीय सुधीर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार से तय हुई थी।

दहेज देने के बाद वहीं पर पिछले 29 मार्च को विवाह की तिथि निर्धारित की गई थी। मगर लॉकडाउन की वजह से शादी टल गया और पुनः दोनों पक्षों की रजामंदी से पिछले 5 जुलाई को तेतरी स्थित मंदिर में शादी होने की बात निर्धारित की गई। उक्त तिथि को मैं अपने पूरे परिवार के साथ पूरी रात दूल्हे एवं बारातियों के आने का इंतजार करती रह गई। मगर वे लोग शादी के लिए मंदिर नहीं पहुंचे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *