नवगछिया : कोरोना संक्रमण काल के दौरान सरकार के निर्देश के आलोक में वैसे पात्र परिवार जिसके किसी कारणवश खाद्य सुरक्षा अंतर्गत राशन कार्ड नहीं मिल पाया था. उन परिवारों का सर्वेक्षण उपरांत विहित प्रक्रिया पश्चात कुल 1629 निर्मित राशन कार्ड को नगर पंचायत, नवगछिया के सम्बंधित सभी 23 वाडों में सम्बंधित लाभुकों को राशन कार्डों को बाँटने के लिए वार्डवार अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा टीम का गठन किया गया. जिसमें टीम कर्मियों को डोर-टू-डोर घूम कर लाभुकों की सही पहचान करते हुए उन्हें राशन कार्ड को प्राप्त करवाना है.

इस क्रम में सोमवार को राशन कार्ड बाँटने का कार्य आरंभ किया गया. सभी सम्बंधित टीम कर्मियों को वार्डवार कुल राशन कार्ड प्राप्त कराते हुए जोनल-पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन द्वारा निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र सभी सम्बंधित लाभार्थियों को सही पहचान के साथ राशन काडों को प्राप्त कराया जाए. उक्त अवसर पर प्रमुख समाजसेवी सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने बताया कि सरकार द्वारा ऐसे वंचित परिवारों को राशन कार्ड मोहया कराते हुए खाद्यान्न की आपूर्ति कराना सराहनीय कदम है.

उन्होंने कहा कि सभी निर्मित 1629 राशन कार्ड को यथाशीघ्र शत-प्रशित सम्बंधित परिवार को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा. वहीं सोमवार को नगर पंचायत के वार्ड नं 18 में सोमवार को कुल 52 परिवारों के बीच नये राशन कार्ड का वितरण अनुमंडल कार्यालय से प्रतिनियुक्ति शिक्षक और विकास मित्र के द्वारा उपभोक्ताओं के घरों पर जाकर वितरण किया गया. वार्ड पार्षद चम्पा कुमारी ने बताया कि हमारे वार्ड में कुल 52 परिवार को राशनकार्ड पिछले दिनों स्वीकृत मिली थी. जिसका वितरण सोमवार को शिक्षकों और विकास मित्र ने किया और शेष बचे परिवार का आवेदन आर टी पी एस काउंटर पर अनुमंडल कार्यालय से तिथि निर्धारित होने के बाद किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *