पटना: सूबे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार पूरे प्रदेश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकती है. यह लॉकडाउन 15 दिनों के लिए हो सकता है. सोमवार को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया. इस पर अंतिम मुहर मंगलवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में होने वाली क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) की बैठक में लगेगी. बैठक में ही स्पष्ट रूप से तय होगा कि यह लॉकडाउन कितने दिनों का होगा और इसमें किन क्षेत्रों को किस स्तर की रियायत दी जायेगी.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वाहन परिचालन को लेकर क्या नियम होंगे और सार्वजनिक वाहन चलेंगे या नहीं, इस पर भी निर्णय होगा. किन-किन जरूरी चीजों को कितनी छूट मिलेगी, इसका निर्धारण भी बैठक के दौरान किया जायेगा. फिलहाल राज्य में पटना समेत दर्जन भर जिलों में 16 जुलाई या इससे अधिक समय तक लाॅकडाउन प्रभावी है. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने को लेकर अंतिम निर्णय मंगलवार की बैठक में लिया जायेगा. सरकार ने अभी लॉकडाउन लगाने का निर्णय लेने का अधिकार संबंधित जिलों के डीएम को दिया है. इसके आधार पर जिन जिलों में स्थिति ज्यादा खराब है, वहां के डीएम ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है. लेकिन, सभी जिलों में लॉकडाउन लगाने का फैसला राज्य सरकार के स्तर से लिया जायेगा.

जिला कोर्ट में अभी वर्चुअल ही कामकाज

पटना हाइकोर्ट प्रशासन ने राज्य की सभी जिला अदालतों को कम-से-कम एक सप्ताह तक वर्चुअल तरीके से ही कोर्ट का कामकाज करने को कहा है. साेमवार को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नवनीत कुमार पांडेय ने दी. रजिस्ट्रार जनरल ने यह निर्देश सभी जिला अदालतों को भेज दिया है. बैठक में यह भी तय किया गया कि निचली अदालतों में रिलीज और रिमांड से संबंधित आपराधिक मामलों की सुनवाई वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से न्यायिक पदाधिकारी अपने आवासीय कार्यालय से ही करेंगे. सभी जिला जजों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी व्यक्ति की कोर्ट परिसर में उपस्थिति नहीं होगी.

बिहार सरकार के मंत्री सहित 1116 नए कोरोना संक्रमित मिले, 9 की मौत

जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए मंत्री शैलेश कुमार के बारे में बताया गया कि क्षेत्र में ही किसी कार्यकर्ता से संपर्क में आने के बाद वे संक्रमित हो गए। मंत्री अपने आवास में ही क्वारंटाइन हो गए हैं। इधर ग्रामीण कार्य विभाग का एक सहायक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप है। वहीं, जदयू नेता अजय आलोक ने ट्वीट कर बताया कि उनकी पत्नी, बेटी और बेटा तीनों कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार में सोमवार को 1116 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इनमें अररिया में 1, अरवल में 20, औरंगाबाद में 3, बाँका में 3, बेगूसराय में 79,भागलपुर में 78, भोजपुर में 33, बक्सर में 1, दरभंगा में 3, पूर्वी चंपारण में 11, गया में 65, गोपालगंज में 22, जमुई में 28, जहानाबाद में 17, कैमूर में 18,कटिहार में 28, खगड़िया में 9, किशनगंज में 8,लखीसराय में 17, मधेपुरा में 7, मधुबनी में 41, मुंगेर में 68, मुजफ्फरपुर में 76, नालंदा में 24, नवादा में 7, पटना में 229, पूर्णिया में 8, रोहतास में 51, सहरसा में 11, सारण में 8, शेखपुरा में 5, शिवहर में 4, सीतामढ़ी में 6, सीवान में 50, सुपौल में 3, वैशाली में 6 और पश्चिमी चंपारण में 39 नए संक्रमित मिले। इसप्रकार, सभी 38 जिलों में 1116 नए संक्रमितों की पहचान की गई।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet