नवगछिया : नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर पुलिस जिले में गहन माक्स चेंकिग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान में बिना माक्स लगाए सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधि करने वाले 396 लोगों से जुर्माना किया गया. इस कार्रवाई में कुल 19800 रुपये जुर्माना की राशि वसूल की गई. इसके साथ ही पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. वाहन जांच के दौरान 18 वाहनो से कुल 17500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

कोरोना संक्रमण को हराकर वापस लौटे इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने मंगलवार को वापस ड्यूटी पर लौट गए हैं. मंगलवार को ही उन्होंने नई एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के कार्यलय पहुच कर अपना योगदान देते हुए नवगछिया थानाध्यक्ष का चार्ज लिया. थानाध्यक्ष का चार्ज लेने के साथ ही उन्होंने नवगछिया शहर में लोकडॉन के नियमों का सख्ती से पालन कराने की कार्रवाई शुरू कर दी.

मंगलवार को पुलिस टीम लगातार शहर में गायिविधि करते हुए जांच अभियान चलाते दिखे. मालूम हो कि नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा सहित कई पुलिस पदाधिकारी एक साथ कोरोना संक्रमित हो गए थे. इसके बाद थाना को स्थानांतरित कर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के भवन में संचालित किया जाने लगा था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *