कोसी पार लोकमानपुर पंचायत के सिहकुंड में गुरुवार से कटाव शुरू हो गया। गांव के करीब से बह रही नदी में कटाव शुरू हो जाने के कारण कई घर कटाव के मुहाने पर आ गये हैं। इस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं लोगों ने सक्षम पदाधिकारी से इस दिशा में पहल की मांग की है।
सिहकुंड व लोकमानपुर में महामारी फैलने का सता रहा खतरा: पिछले 15 दिनों से लोकमानपुर एवं सिहकुंड में बाढ़ का पानी गांव से अभी तक नहीं निकला है। पानी में सड़न होने के कारण बदबू आना शुरू हो गया है। इस कारण गांव में महामारी फैलने के खतरे से लोग आशंकित हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का पीजीआरओ ने निरीक्षण किया
नारायणपुर। प्रखंड के सिहपुर पश्चिम पंचायत के गनौल गांव में गुरुवार को गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए दो वार्ड का निरीक्षण पीजीआरओ, बीडीओ व सीओ ने किया। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत कैंप के लिए जगह के रूप में मध्य विद्यालय गनौल को चिह्नित किया। जलस्तर में वृद्धि होने पर इन्हें यही रखा जायेगा


